फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छड़ी मुबारक यात्रा चार जुलाई से शुरू होगी

Wed, 28 May 2025 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा    स्रोत - भाजपा
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू से रामबन के शर्वधर पोगल परिस्तान स्थित माता चामुंडा देवी मंदिर के लिए 23वीं छड़ी मुबारक यात्रा चार जुलाई से शुरू होगी। यात्रा जम्मू के बाहु किला स्थित रामेश्वर मंदिर से रवाना होगी और छह जुलाई को माता के दर्शन के बाद वापस लौटेगी। मंगलवार को यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा से मंदिर के संरक्षक राजीव चरक की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग का ज्ञापन सौंपा। सत शर्मा ने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास से न केवल आस्था को मजबूती मिलती है, बल्कि स्थानीय पर्यटन, सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे का भी विकास होता है। केंद्र सरकार धार्मिक सर्किटों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। जम्मू-कश्मीर में तीर्थ यात्राओं को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाएं युद्धस्तर पर चल रही हैं। चामुंडा देवी मंदिर जम्मू क्षेत्र का प्रमुख तीर्थ स्थल है। इसका विकास धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से बेहद जरूरी है। राजीव चरक ने कहा कि डेढ़ महीने तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में यात्रा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ तीरथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष ठाकुर गंधर्व सिंह, पूर्व सरपंच उधम सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, आनंद सिंह शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें