फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महात्मा गांधी की प्रतिमा गायब, इंदिरा गांधी की प्रतिमा बेहाल

Wed, 28 May 2025 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी की प्रतिमा गायब, इंदिरा गांधी की प्रतिमा बेहाल
विज्ञापन

जम्मू। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तारीक हमीद कर्रा ने मुबारक मंडी परिसर से महात्मा गांधी की मूर्ति के गायब होने और सतवारी चौक में देखभाल ठीक न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि इंदिरा चौक में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लिखित तौर पर सरकार से शिकायत की जाएगी। उन्होंने इस मामले का जल्द संज्ञान लेने की बात कही है। वे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने कहा कि महात्मा गांधी के बाद पूर्व प्रधानमंंत्री नेहरू दूसरे सबसे बड़े क्रांतिकारी नेता रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए उनका योगदान नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे दूरदर्शी नेता थे और उन्होंने भारत को आगे ले जाने में उस समय अहम भूमिका निभाई जब विश्व दो गुटों में बंट रहा था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें