फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेट्स ने भद्रवाह में सेना के साथ मनाया रक्षाबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। एनसीसी सीनियर डिवीजन जीडीसी भद्रवाह की गर्ल्स कैडेट्स ने राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के जवानों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। उन्होंने बारी-बारी से जवानों की कलाई पर राखी बांध कर पर्व की बधाई दी। सुबह के समय कैडेट्स ने भद्रवाह स्थित सेना की आरआर बटालियन का दौरा किया। इस दौरान जवानों और अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी। जवानों ने एनसीसी बालिका वर्ग डिवीजन को गोद लिया है। काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स (डेल्टा) के तत्वावधान में भद्रवाह में स्थित राष्ट्रीय राइफल्स ने अपने मुख्यालय भद्रवाह में रक्षा बंधन समारोह का आयोजन किया। त्योहार को ड्यूटी पर तैनात सैनिक और स्थानीय स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच प्यार और भाईचारे के प्रमाण के रूप में मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें