विजयपुर। यूटी सरकार की तरफ से शराब तो सस्ती कर दी गई है, लेकिन दुकानदार वही पुराने रेट पर शराब बेच रहे हैं। इस कारण पीने वालों लोगों में सरकार के खिलाफ रोष है। क्षेत्र के रमेश लाल, तरसेम लाल, प्रदीप कुमार, संसार चंद, रकेश प्रभाकर, हेमराज, प्रदीप सिंह आदि ने बताया कि काफी समय से शराब की दुकानें बंद थीं, अब शराब की दुकानें तो खोल दी गई हैं, लेकिन ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शराब लेने से पहले कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य है। उसके बाद लाइन में लगना पड़ता है। उसके बाद ज्यादा पैसे देकर शराब खरीदनी पड़ रही है। इस कारण लोगों में आबकारी आयुक्त कमिश्नर और सरकार के खिलाफ रोष है। लोगों ने आबकारी आयुक्त और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि जो रेट लिस्ट निकाली गई है। उसी के आधार पर शराब दी जाए ताकि लोगों की परेशानी हल हो सके। संवाद