बिजनेस स्कूल और बीएसई इंस्टीच्यूट के बीच एमओयू के साथ रजिस्ट्रार और इंस्टीच्यूट के अधिकारी: स्
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल ने बीएसई इंस्टीट्यूट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। रजिस्ट्रार प्रोफेसर राहुल गुप्ता और बीएसई इंस्टीट्यूट लिमिटेड से अखिल चोपड़ा के बीच सहमति बनी है। एमओयू का उद्देश्य एसबीआई और मिशन यूथ जेएंडके द्वारा समर्थित बीएसई इंस्टीट्यूट लिमिटेड के कौशल विकास कार्यक्रम लागू करना है, जिसमें बीएसई द बिजनेस स्कूल के छात्रों को मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इससे पहले बीएसई इंस्टीट्यूट के सहयोग से टीबीएस में सत्र 2021-23 के एमबीए छात्रों के लिए म्यूचुअल फंड पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया था। रजिस्ट्रार प्रोफेसर राहुल गुप्ता ने कहा कि यह उपक्रम न केवल दो भागीदार संस्थानों के बीच संबंधों को बढ़ावा देगा बल्कि छात्रों का व्यावसायिक विकास भी करेगा। कुलपति उमेश राय ने द बिजनेस स्कूल और बीएसई इंस्टीट्यूट लिमिटेड के फैकल्टी सदस्यों द्वारा किए गए सहयोगात्मक कार्य की पहल की सराहना की।