बिश्नाह। प्रशासन की तरफ से आठ जिलों में व्यापारिक स्थलों में लगाए गए प्रतिबंधों को हटाए जाने के बाद ज्यादातर दुकानदारों ने इस आदेश का स्वागत किया। सोमवार को बिश्नाह का बाजार भी पूरी तरह खोला गया। इस दौरान बाजार से ग्राहक नदारद रहे। सोमवार को ज्यादातर दुकानें खुली रहीं, लेकिन दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। साप्ताहिक लॉकडाउन पर लगाए प्रतिबंध को हटाए जाने के बारे में दुकानदारों ने अपनी मिलीजुली प्रतिक्रिया व्यक्त की। कुछ दुकानदारों ने इसे हटाए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बोझ तले दवे दुकानदारों को कुछ राहत मिलेगी। तो कई दुकानदारों ने साप्ताहिक लॉकडाउन को हटाने के कदम को कोरोना की तीसरी लहर को न्योता देने वाला बताया। संवाद