बिश्नाह। दुकानदारों को बुधवार और वीरवार को दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक व्यापारिक स्थलों पर सामान की जांच करने व दुकानों की सफाई करने की अनुमति दिए जाने के बाद कस्बे में भी दुकानदारों ने दुकानों को सफाई की। इस दौरान सामान की जांच करने व सफाई करने आए दुकानदारों ने बताया कि कई दिन से दुकानों के बंद होने के कारण अंदर कई सामान एक्सपायर हो चुका है। इसके साथ ही दुकानों में चूहों की वजह से नुकसान हो रहा है। इससे दुकानदारों को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए हमारी सरकार से अपील है कि बाकी दुकानदारों को भी जरूरी सेवाओं की तरह सप्ताह में कम से कम एक बार कुछ घंटों के लिए खोलने का समय दिया जाए ताकि जो दुकानदार पूरी तरह से दुकानों से अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं उनको थोड़ी राहत मिल सके। संवाद