फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। कस्बे में बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार पुत्र दयाल चंद निवासी अला अरनिया राज मिस्त्री का काम करता था। बुधवार को काम से छुट्टी करने के बाद मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। कान्वेंट स्कूल के पास बने चौराहे पर बाड़ी ब्राह्मणा की तरफ से आ रहे एक टिप्पर (जेके02सीएस 3248) ने उसे कुचल दिया। टिप्पर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टिप्पर चालक टिप्पर को छोड़कर फरार हो गया। सड़क हादसे में युवक की मौत का पता चलते ही बिश्नाह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिश्नाह भेज दिया। टिप्पर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें