फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने बाजारों में की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। प्रशासन की ओर से शुक्रवार सुबह दस बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुुकानें खुली रहने पर लोगों को काफी संख्या में पहुंच खरीदारी करते हुए देखा गया। विशेष कर थोक की दुकानों पर ग्रामीण क्षेत्र के खुदरा दुकानदार समान खरीदने के लिए पहुंचने पर बाजार में काफी जमावड़ा लगने पर लगने वाले जाम के चलते पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में खरीदारी करने आई गृहणी उषा शर्मा का कहना कि प्रशासन को चार के बजाए छह घंटे का समय करना चाहिए ताकि बाजार में अधिक भीड़ न लगे। उन्होंने कहा कि कई लोग खरीदारी करते हुए दूरी बनाए रखने के लिए ध्यान नहीं दे रहे। प्रशासन को चाहिए भीड़भाड़ लगने पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें