फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर में भारतीय दल में

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स के झंडे तले देश के 35 व्यापारी नेता सिंगापुर में फिनटेक फेस्टिवल में हिस्सा लेने 11 नवंबर को जाएंगे। सिंगापुर सरकार की तरफ से 11 से 15 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में भारत के 35 सदस्यीय दल की अगुवाई कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल कर रहे हैं। समारोह में करीब 100 देशों के 57 हजार प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जम्मू से समारोह में हिस्सा लेने जा रहे व्यापारी सुनील महाजन ने कहा कि कार्यक्रम में कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल को मुख्य वक्ता के रूप में शामिल किया गया है। उनके अलावा जम्मू से क्रांति भूषण भी शिष्टमंडल में शामिल हैं। कार्यक्रम में विभिन्न देश के प्रतिनिधियों के अलावा अंतरराष्ट्रीय मोनेटरी फंड, विश्व बैंक, विश्व ट्रेड संगठनों और विश्व भर की फ्रेंच कंपनियों के सदस्यों के अलावा बहुराष्ट्रीय कंपनियों, बैंकर्स, अर्थ शास्त्री भी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें