जम्मू। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने जम्मू जिले में जनता के लिए परिवहन सेवाएं बंद कर दी हैं। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से शहर में मेटाडोर, बस, मिनी बस के परिचालन पर रोक लगा दी है। सिर्फ जेकेएसआरटीसी की बसों को चलने की अनुमति दी गई है। इसमें भी इमरजेंसी में ही यात्रा कर सकेंगे। शहर के 14 रूटों पर आपातकालीन परिवहन सेवा की सुविधा मिल सकेगी। जिला प्रशासन का कहना है कि जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जम्मू में सरकारी बसों का निर्धारित रूट
अंबफला से बड़ी ब्राह्मणा : अंबफला, बस स्टैंड, विक्रम चौक, सतवारी, बड़ी ब्राह्मणा
अंबफला से नानक नगर : अंबफला, कच्ची छावनी, शालामार अस्पताल, इंदिरा चौक, डोगरा चौक, विक्रम चौक, गांधी नगर, नानक नगर
अंबफला से सुंजवां : बक्शी नगर, विक्रम चौक, नरवाल, सुंजवां
अंबफला से बठिंडी : बस स्टैंड, गुज्जर नगर, नरवाल, बठिंडी
अंबफला से आरएस पुरा : बस स्टैंड, विक्रम चौक, सतवारी, आरएस पुरा
अंबफला से नरवाल : पंजतीर्थी, शालामार अस्पताल, जीवल, विक्रम चौक, नरवाल, सैनिक कॉलोनी, छन्नी, मेटाडोर स्टैंड, नरवाल फिर वापस विक्रम चौक
बस स्टैंड से अखनूर : बस स्टैंड, मुट्ठी, दोमाना, मिश्रीवाला, अखनूर
इंदिरा चौक से जगती : इंदिरा चौक, शालामार अस्पताल, पंजतीर्थी, जगती
अंबफला से सिंबल कैंप : जीवल, विक्रम चौक, सतवारी, सिंबल कैंप
पंजतीर्थी से गोल गुजराल : पंजतीर्थी, जीवल, गोल गुजराल
अंबफला से शास्त्री नगर : बस स्टैंड, विक्रम चौक, गांधी नगर, शास्त्री नगर
बस स्टैंड से बनतालाब : बस स्टैंड, अंबफला, जानीपुर, बनतालाब
बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन : बस स्टैंड, विक्रम चौक, पनामा चौक, रेलवे स्टेशन
पंजतीर्थी से बोहड़ी : पंजतीर्थी, जीवल, तालाब तिल्लो, बोहड़ी, आनंद नगर