फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में एनएच-44 पर बड़ा हादसा: पर्यटकों से भरी स्लीपर बस पलटी, 33 यात्री घायल; नौ जम्मू रेफर

Fri, 02 Oct 2026 11:56 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, रामबन

सार

रामबन के मारोग के पास एनएच-44 पर श्रीनगर से जम्मू जा रही स्लीपर बस पलटने से 33 पर्यटक घायल हो गए, जिनमें 32 पश्चिम बंगाल और एक नेपाल का यात्री है। घायलों को जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया।
विज्ञापन
सड़क किनारे पलटी बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर वीरवार को मारोग के पास एक स्लीपर बस के पलट जाने से 33 पर्यटक यात्री घायल हो गए। इनमें 32 पश्चिम बंगाल और एक नेपाल का है। घायलों में से नौ को राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार पश्चिम बंगाल की बस श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही थी। मारोग के पास राजमार्ग पर जम्मू को जाने वाली लेन में पलट गई। बस में 55 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, बचाव दल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया। अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार घायलों में 29 पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं।

जीएमसी जम्मू रेफर किए गए नौ घायलों की पहचान राज कुमार (36), शबाना बीबी (28), सुल्तान खान (8), इन्ना (11), शादात खान (14), आलमगीर (62), मंजू शेख (66), आलम गिर खान (52) सभी पश्चिम बंगाल निवासी और शंकर (50) निवासी नेपाल के रूप में हुई है।

डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रख रहे हैं। बचाव अभियान की निगरानी एसएसपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे राजा आदिल हमीद, अतिरिक्त एसपी रामबन मुजीब उर रहमान, एसीआर रामबन शौकत हयात मट्टू, एडीसी रामबन वरुणजीत सिंह और डीएसपी मुख्यालय वकार यूनुस भट ने की। बचाव अभियान के दौरान जम्मू जाने वाली ट्यूब में यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। बाद में दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया। हादसे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें