फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर-मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली बस 'कारवां-ए-अमन' सुरक्षा कारणों से रुकी

Tue, 09 Oct 2018 02:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
बस सेवा कारवां-ए-अमन
विज्ञापन

श्रीनगर और मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली बस सेवा कारवां-ए-अमन को रोक दिया गया है। इसे सोमवार को अलगाववादियों की तरफ से बुलाई गई हड़ताल और चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान सुरक्षा कारणों से रोका गया है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सप्ताह में आरपार आने जाने वाली बस सोमवार को नहीं चली। उन्होंने बताया कि मुजफ्फराबाद में भी अधिकारियों को सुरक्षा कारणों से बस सेवा को निलंबित करने के बारे में सूचित किया, क्योंकि बस को बारामुला से निकलना पड़ता है। जहां निकाय चुनाव के अंतर्गत 15 वार्ड में चुनाव थे।

जिन यात्रियों को यहां से पाकिस्तान के लिए निर्धारित किया गया था उन्हें सूचित कर दिया गया था। ताकि उनको समस्या का सामना न करना पड़े। ऐसे ही वहां से आने वाले यात्रियों के परिजनों से भी अवगत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें