फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे ने छीन ली आंख और हाथ: 70 मजदूरों से भरी बस रामबन में पलटी, यूपी के रहने वाले हैं सभी

Sun, 30 May 2021 04:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

रामबन जिले में हुए दर्दनाक हादसे ने दो लोगों की जिंदगी तबाह कर दी है। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका जम्मू में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर, रामबन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। बस पलटने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनमें से 12 वर्षीय लड़के का एक हाथ कट गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की आंख भी चली गई है।

विज्ञापन


घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू के जीएमसी(राजकीय मेडिकल कॉलेज) में भर्ती कराया गया है। बता दें कि जिले के खूनी नाला इलाके में मजदूरों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। इस बस से यूपी के बरेली जिला निवासी 70 मजदूर कश्मीर के बडगाम जा रहे थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) ने घायलों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन


इसके बाद सभी को रामबन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से छह मजदूरों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जम्मू के जीएमसी रेफर किया गया। वहीं हादसे के बाद फरार हुए बस चालक की पुलिस तलाश कर रही है।

दर्दनाक मंजर देख सिहर उठे लोग
राजमार्ग पर बस पलटने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जिसने भी बस में फंसे घायल मजदूरों को देखा वह सिहर उठा। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया। रोने-चिल्लाने की आवाजें लोगों को झकझोर रही थीं। इसी समय बचाव कार्य में जुटे लोगों की नजर 12 साल के लड़के पर पड़ी। जोकि कि दर्द से कराह रहा था। उसकी हालत को देख लोगों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बेसहारा हुआ परिवार: इकलौते बेटे की मौत से उजड़ गया घर, सरकार से गिड़गिड़ा रहा है बुजुर्ग पिता    
यह भी पढ़ें- डीआरडीओ का कमाल: रिकॉर्ड 20 दिन में बना दिया इन सुविधाओं से लैस अस्पताल, देखिए तस्वीरें    

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें