डोडा। कलीहांड पंचायत के भाखड़ियां क्षेत्र में रविवार सुबह एक तीन मंजिला मकान आग लगने से राख हो गया। समय रहते पूरा परिवार बाहर आ गया, जिस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई, जिस कारण पूरा मकान राख हो गया हे। सूचना मिलते ही स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो गया। मकान मालिक पहचान मोहम्मद अशरफ नटनू पुत्र अब्दुल अजीज नटनू निवासी नागान भाखडियां ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।