जम्मू। जम्मू-कश्मीर में इस बार अखरोट की बंपर पैदावार है। बीते साल 24 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा अखरोट का उत्पादन हुआ था। इस बार 31 हजार मीट्रिक टन पैदावार होने की संभावना है। प्रदेश भर में अखरोट तैयार हो चुका है। अब तुड़ान होने वाला है।
बागवानी विभाग ने जम्मू-कश्मीर में अखरोट की पैदावार के लिए सर्वे कराया था। इसमें बंपर पैदावार होने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ई-मार्केट में अखरोट की ऑनलाइन डिमांड आनी शुरू हो गई है। बाहरी प्रदेशों से व्यापारी बुकिंग करा रहे हैं। हर साल बीस हजार मीट्रिक टन अखरोट की तीन किस्में बाहरी प्रदेशों में भेजी जाती हैं। अब दूसरे राज्यों में अखरोट भेजने की तैयारियां की जा रही हैं। जम्मू संभाग में 80 हजार मीट्रिक टन के करीब पैदावार रहती है।
---
तीन से चार सौ रुपये किलो तक मिलते हैं अच्छी किस्म के अखरोट
बाजार में तीन सौ से चार सौ रुपये प्रति किलो तक अच्छी किस्म के अखरोट मिलते हैं। जबकि सामान्य अखरोट सौ से दो सौ रुपये प्रति किलो भी मिल जाता है। तीन प्रजातियों के अखरोट बाहरी प्रदेशों में भेजे जाते हैं।
---
किस साल कितनी रही पैदावार
साल पैदावार
2017 18 हजार एमटी
2018 22 हजार एमटी
2019 24 हजार एमटी
2020 31 हजार एमटी (संभावित)
------------
अखरोट की खरीदारी के लिए ऑनलाइन डिमांड आ रही है। आगामी सप्ताह से तुड़ान का काम शुरू होगा। इस साल अच्छी पैदावार होने के कारण बागवानों की आय भी अच्छी होगी।
-राम सेवक, निदेशक, बागवानी विभाग