फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी सराफा बाजार में लटके रहे ताले

Fri, 04 Mar 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा सोने पर लगाए गए अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी के विरोध में दूसरे दिन भी जम्मू संभाग के सराफा बाजारों में असर दिखा। वीरवार को जम्मू के अलावा संभाग के अलग-अलग बाजारों में सराफा दुकानों पर ताले लटके रहे।
विज्ञापन


दो दिनों के बंद के दौरान लाखों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। शहर के लखदाता बाजार, जैन बाजार, अपर बाजार, तालाब तिल्लो, जानीपुर, नानक नगर, बाहु प्लाजा स्थित सराफा दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। विवाह का सीजन होने के कारण लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जम्मू सराफा एसोसिएशन के प्रेसीडेंट परजान कुमार जैन और स्वर्णकार संघ (जम्मू संभाग) के प्रेसीडेंट राज कुमार जैन ने कहा कि शुक्रवार को भी बाजार बंद रहेंगे।
विज्ञापन


उनका कहना था कि उन्हें ग्राहकों की परेशानी का आभास है, लेकिन उन्हें मजबूरी में बंद का सहारा लेना पड़ा। वित्त मंत्री को तत्काल एक्साइज ड्यूटी लगाने के फैसले को वापस लेना चाहिए।

व्यापारियों ने घोषणा की कि वीरवार से जम्मू के अलावा पूरे संभाग के सराफा व्यापारी और स्वर्णकार शामिल होंगे। यदि फिर भी वित्त मंत्री ने प्रस्तावित एक्साइज ड्यूटी को वापस नहीं लिया तो कड़ा संघर्ष किया जाएगा।

जैन बाजार, लखदाता बाजार, अपर बाजार में वीरवार को भी सुबह से ही सराफा व्यापारियों ने एकजुट होना शुरू कर दिया। जगह-जगह पर सराफा व्यापारी केंद्र सरकार और वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन


सराफा एसोसिएशन और स्वर्णकार संघ ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जम्मू संभाग) ने कहा कि शुक्रवार की हड़ताल के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें