फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भैंस के ये जुड़वां सफेद बच्चे बटोर रहे हैं सुर्खियां, जानिए क्या है सच

Mon, 27 Apr 2020 11:57 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सुर्खियों में हैं भैंस के ये जुड़वां सफेद बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुंछ जिले के पहाड़ी गांव खनेतर टॉप में एक भैंस की दो जुड़वां सफेद रंग की कटड़ियां(बच्चे) चर्चा का विषय बनी हुई हैं। किसी ने भैंस के साथ दोनों कटड़ियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद से यह तस्वीर चर्चा का विषय बन गई। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों के लिए भी यह कौतुहल का विषय बन गई हैं। पशुपालन विभाग के अनुसार जिले में इस तरह का पहला मामला है जिसकी जांच के लिए टीम को गांव भेजा जाएगा।

विज्ञापन


मुख्य पशुपालन अधिकारी एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. इस्माइल ने बताया कि जिले में इस तरह का पहला मामला आया है। हालांकि अन्य इलाकों में ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि भैंस को मुर्रा नस्ल का कृत्रिम गर्भाधान कराया जाता है।

कई बार जन्मजात एल्बिनिज्म विकार होने से कटड़े या कटड़ी की चमड़ी व बालों का रंग सफेद हो जाता है। फिर भी जिला प्रशासन से मूवमेंट पास लेकर विभागीय कर्मी को गांव में भेजकर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


दूसरे राज्यों में कई मामले सामने आए
हाल के कुछ वर्षो में सफेद कटड़े या कटड़ी के दूसरे राज्यों में कई मामले सामने आ चुके हैं। वर्ष 2018 में यूपी के गोंडा, वर्ष 2014 में यूपी के हमीरपुर व वर्ष 2015 में राजस्थान के झुंझुनूं में भी इस प्रकार के भैंस के बच्चे पैदा हो चुके हैं। हालांकि विशेषज्ञ इसे दुर्लभ मामला मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें