1 गर्ल चाइल्ड के लिए हर महीने 1000 रुपये की घोषणा/ पायलट योजना के तहत छह जिलों में शुरू होगी।
2 विधवाओं के लिए नई योजना 'आसरा'/ 25 हजार रुपये का बीमा किया जाएगा।
3 फैमिली बेनिफिट स्कीम गरीब परिवारों के लिए/ 75 हजार रुपये सालाना आय से कम परिवारों को एकमुश्त 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
4 किसान क्रेडिट कार्ड पर छूट और राहत/ एक लाख रुपये तक के कर्ज पर किसानों को 50 प्रतिशत छूट।
5 बाढ़ पीड़ितों के लिए विशेष छूट
Aबिजली किराया सितंबर 2014 से लेकर मार्च 2015 तक का किराया माफ।
Bआफ रोड वाहनों को सितंबर 2014 से दिसंबर 2014 तक का पैसेंजर टैक्स माफ।
C बाढ़ से प्रभावित हुए होटल उद्योग को मार्च 2016 तक टैक्स की छूट।
D होटलों, लाज एवं गेस्ट हाउस के लिए विदेशों से मंगवाए जाने वाले सामान पर एंट्री टैक्स माफ।
6 व्यापारियों को सम्मानित करने के लिए विशेष योजना/गोल्ड, सिल्वर और ब्रंाज कार्ड से किए जाएंगे सम्मानित।
7 चावल, आटा, दाल पर मार्च 2016 तक वैट की छूट।
8 लखनपुर टोल प्लाजा की आउटसोर्सिंग करने की घोषणा।
जम्मू कश्मीर बजट की खास बातें-
कुल बजट - 46473 करोड़
कुल प्राप्तियां- 42137 करोड़
राजस्व प्राप्तियां- 37814 करोड़
पूंजीगत प्राप्तिया- 4323 करोड़
अपने कर से आमदनी- 8006 करोड़
केंद्रीय कर का हिस्सा- 8088 करोड़
राजस्व घाटा अनुदान- 9892 करोड़
राजस्व व्यय - 35227 करोड़
पूंजीगत व्यय- 11246 करोड़
पंचायती राज संस्थाओं और लाकल बाडीज के विकास को 14वें वित्त आयोग से प्राप्ति- 499 करोड़
कर्मचारियों के डीए के लिए 2200 करोड़ का प्रावधान
नई पेंशन स्कीम में सरकार का अंशदान- 154 करोड़
पीएसयू के वीआरएस के लिए- 25 करोड़
जिला क्षेत्र पूंजीगत व्यय- 1017 करोड़
नई योजनाएं-
गर्ल चाइल्ड को प्रतिमाह एक हजार रुपये
विधवाओं के लिए आसरा योजना
परिवार लाभ योजना में गरीब परिवारों को 40 हजार
व्यापारियों के सम्मान को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज कार्ड
लखनपुर टोल प्लाजा निजी क्षेत्र को सौंपा जाएगा
कड़वी घूंट-
बिक्री कर में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी
कंप्यूटर पर 5 प्रतिशत की लेवी
इनवर्टर और यूपीएस पर 13.5 फीसदी वैट
टोल दर में प्रति किलोग्राम 5 पैसे बढ़ेंगे