पाकिस्तान के जश्न-ए-आजादी के मौके पर वीरवार को परंपरा के अनुसार सीमा सुरक्षा बल और पाक रेंजर्स के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं हो सका। हालांकि यह पहली बार नहीं था। इससे पहले ईद के मौके पर मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं हो सका था।
सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किए जाने से सीमा पर तनातनी की स्थिति बनी हुई है। वीरवार को पाकिस्तान में जश्न-ए-आजादी की खुशियां मनाई जा रही थीं।
लेकिन, उस पार सीमा पर पहले की तरह रौनक नहीं दिखी। खुशियां बांटने की बेला में पाकिस्तानी रेंजर्स और सीमा सुरक्षा बल के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान भी नहीं हो सका। इसकी वजह से कड़वाहट बरकरार रही।