फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे को लेकर बॉर्डर से शहर तक चौकसी कड़ी, बीएसएफ ने बढ़ाई जवानों की गश्त, आतंकी घुसपैठ के इनपुट

Tue, 17 Dec 2019 01:18 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
धुंध - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
इंटरनेशनल बार्डर के उस पार बैठे आतंकी कोहरे का फायदा उठाकर घुसपैठ करने की फिराक में हैं। इसे देखते हुए बीएसएफ की ओर से बार्डर पर जवानों की गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही तकनीकी ढांचे को भी पूरी तरह से सक्रिय किया गया है। दुश्मन पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा है। जवानों से अधिक चौकसी बरतने के लिए कहा गया है। उधर, पुलिस की तरफ से बॉर्डर से शहर को जोड़ने वाले तमाम नाकों पर चौकसी बढ़ाई गई है। पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल तैनात हैं।
विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तान की ओर से सांबा और कठुआ के मिलते बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश की गई थी। इसके बाद से ही बीएसएफ ने चौकसी बढ़ा दी है। कोहरे की आड़ में आतंकियों की कोशिश रहती है कि वह घुसपैठ कर किसी बड़े हमले को अंजाम दें। इसकी कोशिश आने वाले दिनों में तेज हो सकती है। उधर, सांबा, कठुआ, जम्मू जिले के बॉर्डर से शहर को आने वाले रास्तों पर बने पुलिस नाकों पर खास हिदायतें दी गई हैं कि हर आने जाने वाले वाहनों पर पूरी नजर रखें।
 

बीएसएफ हर चुनौती से निपटने को तैयार
इसमें कोई दो राय नहीं कि कोहरे के बीच उस पार से आतंकियों की घुसपैठ की आशंका बढ़ जाती है। इससे निपटने के लिए बीएसएफ पूरी तरह से तैयार है। ऐसी हर चुनौती से निपटने के लिए तैयारी की गई है। जवानों की गश्त बढ़ाई गई है। तकनीकी ढांचे को भी मजबूत किया गया है। कड़ी नजर रखी जा रही है।-अखिलेश्वर सिंह, डीआईजी, बीएसएफ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें