फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की घुसपैठ की बड़ी कोशिश

Wed, 25 Mar 2015 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार को जम्मू के सांबा एवं कठुआ जिले से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा की तरफ से की जा रही आतंकवादियों की घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने आज तड़के सांबा और कठुआ में सीमा के पास कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधियां देखी। हमारे जवानों ने उन्हें ललकारते हुए उनपर गोलियां चलाई।

बीएसएफ के जवानों की और से की गई कारवाई के चलते घुसपैठिए भाग गए। अधिकारी ने बताया कि सांबा और कठुआ में सेना और पुलिस चौकी पर आतंकी हमले के बाद से अंतरराष्ट्रीय सीमा व नियंत्रण रेखा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


बीएसएफ और सेना को खुफिया इनपुट मिले है कि सीमा पर आतंकियों का एक बड़ा दस्ता घुसपैठ की फिराक में है। ये सभी पाकिस्तानी रेंजरों की मदद से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं।

पिछले सप्ताह जम्मू संभाग के कठुआ और सांबा में सैन्य शिविर पर हुए फिदायीन हमले  के बाद अंतर्राष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पाकिस्तान की ओर से की जा रही लगातार इन नापाक हरकतों का बीएसएफ ने आज विरोध दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें