फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Border: सीमा पर फिर नाकाम हुई पाकिस्तान की साजिश, रामगढ़ बॉर्डर पर घुसपैठिया ढेर, बीएसएफ अलर्ट

Mon, 26 Jan 2026 11:56 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीती रात बीएसएफ जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया। माजरा पोस्ट के पास हुई इस कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मुस्तैद बीएसएफ के जवान, - फोटो : bishnah 1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रामगढ़ क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीती रात बीएसएफ के जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया। यह कार्रवाई माजरा पोस्ट के पास की गई, जहां संदिग्ध व्यक्ति सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सतर्कता बरती और जवाबी कार्रवाई में घुसपैठिए को ढेर कर दिया। घटना के बाद बीएसएफ ने मौके से शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि मारा गया घुसपैठिया पाकिस्तान के लाहौर का निवासी था। फिलहाल शव को आगे की कानूनी प्रक्रिया और पहचान की पुष्टि के लिए रामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अस्पताल लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं, जबकि सीमा क्षेत्र में सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें