फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः बहन ने भाई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली- मैं गिड़गड़ाती रही पर उसे रहम न आया

Sat, 14 Sep 2019 03:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जम्मू में एक सैन्य कर्मी पर उसकी सगी नाबालिग बहन ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। नगरोटा पुलिस थाना में शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने अभी तक आरोपी को हिरासत में नहीं लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता स्कूली छात्रा है। शिकायत में उसने बताया है कि उसका भाई गुरुवार की रात उसके कमरे में आ धमका। उसके मां और पिता दूसरे कमरे में थे। आरोपी ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। लगातार गिड़गिड़ाने और विरोध करने के बावजूद उसके भाई ने जबरदस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शुक्रवार की सुबह लड़की ने अपनी मां को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया। एसडीपीओ नगरोटा मोहन लाल का कहना है कि लड़की ने सैन्य कर्मी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता स्कूली छात्रा है जिसके बयान दर्ज कराने और मेडिकल जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें