शहर के कुंजवानी में बंधु रख स्थित एक मकान में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस दौरा क विदेशी (थाईलैंड) युवतियों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि यह अनैतिक धंधा डीपीएल जम्मू में तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के किराए के मकान में चल रहा था। गंग्याल पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज की है। हालांकि पुलिस ने यह जानकारी नहीं दी है कि एसपीओ गिरफ्तार हुआ या नहीं।