फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीआरओ ने सड़क पर गिरी पस्सियां हटाने का काम किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने शुक्रवार को पीर पंजाल पर्वत शृंखला वाले राजोरी ज़िले में बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण राजोेरी जिले में भूस्खलन और संपर्क बाधित होने के बाद सड़क साफ करने का काम शुरू कर दिया। बीआरओ ने अपनी मशीनरी का प्रयोग कर ऐसी सड़कों पर गिरी पिस्सयां हटाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

पुंछ, रियासी, राजोेरी, किश्तवाड़ और उधमपुर जिलों में शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है। इससे पहले राजोरी में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रतिकूल मौसम की स्थिति का सामना करना पड़ा, जिससे स्थानीय लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजोरी ज़िले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 30 अगस्त, 2025 तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।यह निर्णय जिले से आई चिंताजनक रिपोर्टों के बाद लिया गया , जिनमें स्कूल संचालन को प्रभावित करने वाली गंभीर स्थितियों पर प्रकाश डाला गया था। वही शिक्षा विभाग ने विभिन्न स्कूलों के प्रमुखों को सलाह दी है कि वे जहां भी उपयुक्त बुनियादी ढाँचा और इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध हो, वहां ऑनलाइन कक्षाएं, विशेष रूप से कक्षा 9वी से 12वी तक के छात्रों के लिए संचालित करना सुनिश्चित करें। उधर डीसी ने भी आपदा को ध्यान मे रखते हुए ज़िले के सभी सरकारी कर्मियों की छुट्टियां रद्द करने का निर्देश पहले ही जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें