जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को रैली निकाली। इस मूवमेंट के अध्यक्ष सुनील डिंपल की अध्यक्षता में जानीपुर हाई कोर्ट रोड पर प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान डिंपल ने आतंकियों के सरगना हाफिज सैईद और अजहर मसूद के सिर काटने वालों को दस लाख का इनाम देने की बात कही। इस दौरान पत्थरबाजों के खिलाफ नारेबाजी की गई। उन्होंने भारत सरकार को पाकिस्तान से साथ कोई बातचीत नहीं करने की अपील की है।
ईद पर कश्मीर में आईएसआईएस के झंडे दिखाने और पत्थरबाजी करने के विरोध में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सुनील डिंपल ने कहा कि पाकिस्तान से कोई भी वार्ता करना गलत होगा। वह आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए फंडिंग करते हैं। प्रदेश में राज्यपाल शासन के बावजूद हाल यह है कि रोज सेना और पुलिस के जवान शहीद हो रहे हैं। ऐसे में कड़ा से कड़ा रुख आतंकियों और उन्हें मदद करने वालों के खिलाफ करना चाहिए।