फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश से तरोटी का पुल फिर बहा जोखिम उठा नाला पार कर रहे लोग

Mon, 12 Aug 2024 03:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने पुल का जल्द निर्माण करने की मांग की, 2016 में भी बाढ़ के कारण बह गया था पुल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौडियां। ज्यौड़ियां में शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश से तरोटी नाले पर बना पुल फिर क्षतिग्रस्त हो गया है। किसानों ने पुल का जल्द निर्माण करने की मांग की है।
बता दें कि खौड़ उपजिले की पंचायत तरोटी की वार्ड 3 के किसान खेतीबाड़ी करने के लिए जोखिम उठाकर नाले को पार कर रहे हैं। नाले पर बना पुल आज से लगभग आठ साल पहले बाढ़ में बह गया था। तरोटी के किसान कई बार पुल का निर्माण करने की मांग कर चुके हैं। मगर थक हारकर दो साल पहले किसानों ने खुद ही नाले को पार करने के लिए एक ढांचा तैयार किया था, जो बारिश के कारण बह गया।
विज्ञापन

अब किसानों को नाले को पार करने में दिक्कतें आ रही हैं। किसानों की भूमि और कुछ घर भी नाले के पार हैं। किसानों ने बताया कि उन्हें खेतीबाड़ी करने के लिए नाला पार करने में दिक्कतें आ रही हैं। तरोटी के वार्ड नंबर तीन के किसानों के अनुसार उनकी खेती योग्य जमीन नाले के पार है और नाले को पार करने के लिए पुल ही एकमात्र विकल्प था।
वार्ड निवासी पूर्व सैनिक कैप्टन खेम चंद, राज कुमार, करतार चंद, कुलदीप राज और केवल कृष्ण ने बताया कि यह पुल 20 साल पहले बनाया था, जो आठ साल पहले बह गया था। तब से लेकर आज तक लोग इस छोटे से पुल के निर्माण की बाढ़ नियंत्रण विभाग, तहसीलदार और एसडीएम से मांग कर रहे हैं। हर साल लोग खुद ही पार करने के लिए ढांचा तैयार करते हैं, जो बरसात में हर साल बह जाता है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि पुल की मरम्मत के लिए हमने हर बैक टू विलेज के तहत गांव में आए अधिकारियों को भी पुल दिखाया है और मरम्मत के लिए लिखवाया था, लेकिन इस बार तो पुल पूरी तरह से बह गया है। किसान व पूर्व सैनिक हवलदार करतार चंद, कुलदीप राज, केवल कृष्ण, बिशंभर दास, पुरुषोतम लाल और परवीन सिंह ने बताया कि खुद ही पुल की मरम्मत कर नाले को पार करने लायक बनाया था, मगर बारिश ने सब बहा दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें