फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 26 अगस्त को सुबह पांच बजे नगर में निकलेगी प्रभात फेरी

Mon, 12 Aug 2024 03:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री सनातन धर्म सभा ने बैठक कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बनाई रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में रविवार को श्री सनातन धर्म सभा की बैठक हुई, जिसमें धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
इस दौरान फैसला किया गया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टी के अवसर पर 26 अगस्त को सुबह पांच बजे श्री सनातन धर्म सभा की तरफ से नगर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह दस बजे सभा में पूजा और हवन होगा। शाम को नगर के मंडियां मोहल्ले में स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर से पालकी में सवार लड्डू गोपाल की झांकी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

यह झांकी खू वाला मंदिर सहित अन्य मंदिरों से होते हुए चौक चबूतरा तक आएगी। यहां से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मुख्य बाजार, बस अड्डा, कोर्ट रोड और कालिका नगर होते हुए शिव मंदिर नई बस्ती में पहुंचेगी। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां शामिल होंगी।
बैठक में प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रांत मेंगी, जगदीश राज शर्मा, नंद शर्मा, कुलदीप राज पंडोह, सुभाष वैध, पंडित चमन लाल शर्मा, भूषण केसर, कृष्ण लाल शर्मा, कुलदीप खजूरिया और महिला प्रधान कीर्ति नरगोत्रा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


25 अगस्त को होगा भजन संध्या का आयोजन
श्रीकृष्ण जन्माष्टी के उपलक्ष्य में 24 अगस्त को संस्कृत के श्लोक और 25 अगत को भजन संध्या होगी। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों को शामिल किया जाएगा। बाद में बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें