फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में नामांकन पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रविंदर रैना ने बख्शी नगर में लोकसभा पार्टी मुख्यालय में जम्मू-रियासी सीट के लिए चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पार्टी प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा के नामांकन पर विचार किया गया। तय किया गया कि भाजयुमो के कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा को उनके आधिकारिक आवास से इंदिरा चौक तक ले जाएंगे। नामांकन में रियासी, कटड़ा, सांबा, विजयपुर, नगरोटा, बिश्नाह और अन्य सीमावर्ती इलाकों से कार्यकर्ता जम्मू पहुंचेंगे। बैठक में पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा और शाम चौधरी, डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण, पूर्व विधायक प्रोफेसर गारू राम, डॉ कृष्ण लाल भगत, बलवंत सिंह मनकोटिया, जी एल रैना, डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह, जम्मू नगर निगम के पूर्व मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और राजिंदर शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें