फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मतदान का अधिकार व महत्व को पोस्टर व लोग गीतों के माध्यम से बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पाकिस्तान सीमा से सटी सुचेतगढ़ सीमा चौकी में लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लोगों को मतदान के अधिकार के महत्व को पोस्टर व लोग गीतों के माध्यम से बताया। व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के तत्वाधान में ये मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया था।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन कुमार वैश्व के निर्देश पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एक पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ हुई। इसका उद्घाटन सहायक आयुक्त विकास जम्मू और स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. विकास शर्मा ने किया। इस दौरान पोस्टरों और तख्तियों का उपयोग करते हुए लोगों के लिए मतदान के अधिकार के महत्व पर जोर दिया। वहीं डोगरी कलाकारों ने चुनाव दिवस पर मतदान के महत्व के संदर्भ में पारंपरिक लोक गीत भी गाए। लोकतंत्र पर्व का जश्न मनाते हुए इस दौरान आसमान में तिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। डॉ. विकास शर्मा ने मतदाता पंजीकरण और मतदान के दिन अधिकतम मतदान के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रैली भी आयोजित की गई। इसमें वृद्ध, महिला और युवा मतदाताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के जवानों की परेड और देशभक्ति की भावना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एआरओ सुचेतगढ़, राजेश कुमार, बीडीओ सुचेतगढ़ शलिंदर कुमार, बीडीओ आरएस पुरा, प्रदीप सिंह, गायका सरस भारती, अमर चौहान, सोनाली डोगरा और पैरा ताइक्वांडो चैंपियन चंदीप सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें