फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की बैठक का बारीदारों ने किया बहिष्कार

विज्ञापन
माता के जयकारे लगाते हुए ड़ीसी की बैठक का वहिष्कार कर बाहर आते बारीदार संधर्ष समिति के सदस्य। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। मिनी सचिवालय में मंगलवार को प्रशासन की बुलाई बैठक का श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से आए बारीदारों ने बहिष्कार कर दिया। इस दौरान बारीदार संघर्ष समिति के सदस्य माता के जयकारे लगाते हुए बाहर आए, और प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बारीदारों के मुद्दों को सुनने के लिए उपायुक्त ने बैठक बुलाई गई थी। मिनी सचिवालय के बाहर बारीदारों के दो समूह पहुंचे। बैठक में एक समूह तो अंदर चला गया, जबकि बाहर बैठे अन्य बारीदारों को डीडीसी अध्यक्ष सर्राफ सिंह नाग, एसीआर संजय बड़याल मना कर ले गए। बैठक को डीडीसी अध्यक्ष की अध्यक्षता में शुरू हुई।
बारीदारों के पूर्व प्रधान शेर सिंह ने अपनी समस्याएं बताईं। वहीं, बारीदार संघर्ष समिति के पूर्व प्रधान शाम सिंह ने मौके पर कहा कि बैठक में बारीदारों की कमेटी के सदस्यों को बुलाया नहीं गया। उनको दरकिनार किया गया है। समिति में कुछ लोग ऐसे है, जो मौजूूदा समय में जनप्रतिनिधि भी हैं। उनको भी नहीं बुलाया गया है। उनके साथ भेदभाव किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में डीडीसी व बीडीसी को बुलावा भेजा गया, लेकिन आनन फानन बुलाई बैठक में उनकी अपेक्षा की गई है। ऐसे लोगों को बैठक में बुलाया गया है जो श्राइन बोर्ड में ठेकेदारी करते हैं। उनको बुलाने का कोई तुक नहीं बनता। बाद में संघर्ष समिति के एक समूह ने बैठक का बहिष्कार कर माता के जयकारे लगाए, और बाहर चले गए।
-----
उपायुक्त ने बैठक को बताया सफल
बैठक खत्म होने के बाद उपायुक्त चरणदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर लिया कि बैठक बहुत सफल तरीके से हुई, जिस में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। आने वाले दिनों में भी बैठक का आयोजन किया जाएगा, ताकि बारीदारों की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें