फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आतंकी घुसपैठ की कोशिश के बाद जम्मू-कश्मीर का बॉर्डर सील

Sat, 03 Dec 2016 03:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीमा पर गश्त करते जवान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा पर पंजाब की टिंडा पोस्ट पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश की सूचना मिलने पर जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब की टिंडा पोस्ट कठुआ जिले से सटी हुई है जिसे देखते हुए राज्य में दाखिल होने वाले सभी इंट्री प्वाइंट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।वाहनाें की जांच से लेकर पैदल चलने वाले लोगाें पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन



अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर में भी नाकेबंदी कर पहरा कड़ा कर दिया गया है। जिला पुलिस प्रमुख ने सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर सुरक्षा की समीक्षा की। इस दौरान पंजाब से कठुआ जिले को जोड़ने वाले सभी रूट पर निगरानी बढ़ा दी गई।

कड़े पहरे के बीच बमियाल रूट पर सुरक्षा कड़ी की गई है। जिला पुलिस प्रमुख पवन परिहार ने बताया कि पंजाब से सटे जम्मू-कश्मीर के सभी इंट्री प्वाइंट पर नाकेबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी आतंकियों का रूट रही है टिंडा पोस्ट

भारत-पाक सीमा पर मुस्तैद बीएसएफ - फोटो : File Photo
बमियाल से सटी टिंडा पोस्ट रावी दरिया के किनारे पर है। ऐसे में इस रूट से पहले भी कई बार आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर चुके हैं। पंजाब पाकिस्तान की सीमा पर रावी दरिया से सटी टिंडा पोस्ट पहाड़पुर के बाद बीएसएफ की दूसरी बड़ी पोस्ट है।

जम्मू कश्मीर में हीरानगर सेक्टर के बाद आतंकी अक्सर इसी रूट का इस्तेमाल भारतीय सीमा में दाखिल होने के लिए करते रहे हैं। पंजाब में गुरदासपुर आतंकी हमला हो या फिर पठानकोट एयर बेस पर हुआ हमला, जम्मू कश्मीर से सटी पंजाब सीमा पर घुसपैठ का रूट इस्तेमाल होने की बात सामने आती रही है। पूर्व में इस रूट को ड्रग की तस्करी का रूट भी माना जाता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें