फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादियों पर पाक गोलाबारी का ग्रहण, घरों में गिरे गोले

विज्ञापन
विज्ञापन
पाक गोलाबारी ने सीमांत गांव में शादियों को भी ग्रहण लगा दिया है। कई लोग ऐसे हैं, जिनके घरों में इसी हफ्ते शादी होनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन गोलाबारी ने तैयारियों को पूरी तरह से चौपट कर दिया है।
विज्ञापन


गांव मवा में सुभाष चंद्र की बेटी रेनू की रविवार को शादी थी। शादी के लिए गांव के सरकारी स्कूल में बंदोबस्त किया गया था। शाम ढलते ही गोलाबारी शुरू हो गई। अभी बारात आकर रुकी ही थी कि एक गोला आकर पास में गिरा।

बारात में आए बाराती बाल-बाल बचे। गोलाबारी को देखकर स्कूल के कमरों में खाना शिफ्ट करना पड़ा। छुप छुपाकर बारातियों ने खाना खाया। आधे से अधिक लोग बिना खाने खाए ही वापिस चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

वेदी भी कमरों में बंद होकर करनी पड़ी

यही नहीं, शादी के रीति रिवाजों को भी जल्दी जल्दी निपटाना पड़ा। सुबह बेटी के रुखसत होने के बाद सुभाष चंद्र ने राहत की सांस ली। सुभाष का कहना है कि गणीमत रहा कि गोलों की चपेट में कोई आया नहीं। यहां तक वेदी भी कमरों में बंद होकर करनी पड़ी।

गांव चिड़ैलियां के रहने वाले पुरुषोत्तम सिंह की बेटी अनु देवी की शादी होनी है। इसके लिए घर में तैयारियों चल रह रही हैं। घर की दीवारों पर रंग रोगन किया गया है। लेकिन रविवार की रात को एक गोला आकर घर में गिरा और छर्रों ने रंग रोगन की हुई दीवारों को छलनी कर दिया।

दीवारों पर छर्रों के निशान नजर आ रहे हैं। घर में मौजूद पुरुषोत्म सिंह के तीन बेटे सुनील, राज और जगदीश का कहना है कि अनु की शादी में बारात का बंदोबस्त गांव में ही करना है। 30 अक्तूबर को बारात आनी है। लेकिन यहां पता ही नहीं चल रहा कि कब गोला गिर जाए। ऐसे में बारात का बंदोबस्त करना समझ में नहीं आ रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें