फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीछे हटकर नहीं गिराएंगे जवानों का मनोबल

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। परगवाल सेक्टर के साथ लगने वाली सीमा हालांकि खामोश है लेकिन लोगों के दिलों में दहशत बरकरार है।
विज्ञापन

वैसे तो प्रशासन ने ज्यादातर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है, उसके बावजूद बहुत से लोग खासकर युवा अभी भी गांवों में ही डटे हुए हैं और वे हरगिज अपना घर छोड़कर नहीं जाना चाहते। सरहद का आखिरी गांव हमीरपुर कोना है। इसके दो तरफ पाकिस्तान की सीमा और एक तरफ दरिया चिनाब है। वहां खड़े कुछ युवाओं से बात करने पर उन्होंने बताया कि वे अपना गांव छोड़कर नहीं जाएंगे, बल्कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ डटकर पाकिस्तान का सामना करना चाहते हैं। उनमें से एक पूर्व सैनिक काली मन्हास ने बताया कि प्रशासन के अधिकारियों ने उनको कई बार गांव छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है लेकिन वे ऐसा करके अपने जवानों का मनोबल नहीं गिराना चाहते। वह भी फौजी हैं। इस बार मौका है पाकिस्तान को सबक सिखा देना चाहिए। वहां पूर्व सैनिक कुलवीर सिंह का कहना था की पाकिस्तान की तरफ से बार-बार फायरिंग की अब आदत सी हो गई है। उन्होंने कहा कि जंग के हालात होने के बावजूद वह अपने घर पर डटे हुए हैं। वह अपना घर छोड़ कर कहीं भी नहीं जाना चाहते। उनका कहना था कि हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा है कि वह पाकिस्तान को मजा चखा कर ही रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें