फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिवखोड़ी में पहुंचा मात्र एक श्रद्धालु

विज्ञापन
 शुक्रवार दोपहर को खाली पड़ा श्री शिवखोड़ी धाम का आधार शिविर रनसू।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव की स्थिति का असर शिवखोड़ी धाम में आने वाली यात्रा पर भी दिखा। शुक्रवार को शाम पांच बजे तक मात्र एक ही श्रद्धालु ने पंजीकरण करवाया और भोलेनाथ के दर्शन किए। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के कुछ दिन बाद शिवखोड़ी में श्रद्धालु आने लगे थे। श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई लेकिन अब फिर से शिवखोड़ी धाम व आधार शिविर में वीरानी छा गई है। बाजार खाली रहा व दुकानदार यात्रियों की राह देखते रहे।

एक से आठ मई तक का आंकड़ा
एक मई को 1034 श्रद्धालु
दो मई को 1300
तीन मई को 2155
चार मई को 1780
पांच मई को 1463
छह मई को 1593
सात मई को 837
आठ मई को 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें