सांबा। जिला मुख्यालय के आसपास गोले गिरने से सांबा कस्बे में अफरा तफरी को माहौल बना रहा। दुकानदार दुकानें बंद कर घरों की ओर चले गए। देखते ही देखते एक दर्जन गोले गिरने के धमाके सुनाई दिए। इससे सारे क्षेत्र में अफरा तफरी मची रही। सूत्रों के अनुसार सांबा में गिरे गोलों से किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सारे क्षेत्र में ब्लैक आउट कर दिया गया था। मोबाइल सिग्नल भी नहीं मिल रहे थे। सारे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। सीमावर्ती गांव बैनगलाड के ग्रामीणों ने बताया कि पाकिस्तान की मस्जिदों से भी वहां के नागरिकों को गांव खाली करने के लिए कहा जा रहा था। संवाद