फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों से मिला नवविवाहित युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक लेकर घर से निकला था, एक माह पहले ही हुई थी शादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिश्नाह। गांव सेदगढ़ में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव झाड़ियों से बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी युवक का शव गांव सेदगढ़ के पास झाड़ियों में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके से एक बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

यहां शव की पहचान भगवंत सिंह (30) पुत्र रशपाल सिंह निवासी आल्हा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि भगवंत सिंह वीरवार शाम को मोटरसाइकिल (जेके02एएम-5996) लेकर घर से निकला था। मगर दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर तक वह घर नहीं लौटा। इसके बाद उसके घर वालों को चिंता होने लगी और उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन, वह कहीं मिला नहीं। भगवंत सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह ट्रैक्टर चलाता था। एक महीना पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें