खौड़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन तहसीलदार मोनिका शर्मा की देखरेख में हुआ। मौके पर एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर पैम्फलेट-पोस्टर वितरित कर योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर सरकारी मिडिल स्कूल वानियाबस्ती के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिसमें एसबीएम के तहत शहर के आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया।
इससे पहले संकल्प यात्रा की वैन नगरपालिका कार्यालय के पास सामुदायिक हॉल में पहुंची। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश विभिन्न योजनाओं के तहत उपलब्धियों के साथ प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने भी सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाई। इसमें स्वास्थ्य, पीएमएवाई, सामाजिक कल्याण, केसीसी, आयुष्मान भारत योजना कार्ड, आदि शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान स्टॉल पर पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकरण और अन्य ऑनलाइन सेवाएं भी स्थापित की गईं।