फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: उड़ी में मातम के बीच पहुंचे 7 मजदूरों के शव, रुद्रप्रयाग में पहाड़ी के नीचे दबने से हुई थी मौत

Sun, 23 Dec 2018 09:05 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सात मजदूरों के शव उनके घर उड़ी पहुंच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड में एक हादसे में मारे गए सात मजदूरों के शव उनके घर उड़ी पहुंच गए। शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मजदूरों की मौत भूस्खलन से पहाड़ी के नीचे बदने से हुई। मजदूरों के घर में शुक्रवार से मातम छाया हुआ है। परिजनों के अनुसार एक अन्य और आठवें मजदूर का शव रविवार को जम्मू पहुंचा गया और सोमवार को उसे उड़ी पहुंचाया जाएगा। उसका नाम माजिद खान बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


उड़ी के एसडीएम बशीर उल हक ने बताया कि यह शव जम्मू तक सड़क मार्ग से पहुंच गए और जम्मू से इनको वायु सेना के चॉपर से उड़ी लाया गया। राज्यपाल की तरफ से मृतक परिवार को 2-2 लाख रुपये सहायता प्रदान की गई है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को रुद्रप्रयाग जिले के बंसबाड़ा में एक पहाड़ी पर 15 मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान भूस्खलन से 15 मजदूर पहाड़ी के नीचे दब गए जिसमें 8 की मौत हो गई। मृतकों मेें बिलाल (20) निवासी उड़ी, शब्बीर (30) निवासी बेगना बारामुला, अब्दुल रशीद (60) निवासी उडी,  इम्तियाज अहमद (26) निवासी हंदलांगा बारामुला, मुश्ताक अहमद (30) निवासी उड़ी, हामिद शेख (30) निवासी उड़ी और गुलजार (20) निवासी उड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें