फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिसूचना जारी होने से पहले ही लगा दिए बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश वालिया
विज्ञापन

जम्मू। शहर के सार्वजनिक स्थलाें का नाम बदलने की उतावली में भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पार्टी ने नगर निगम के जनरल हाउस में प्रस्ताव पारित करने का दावा जरूर किया है लेकिन अभी तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। जबकि शहर के ऐतिहासिक सिटी चौक पर भारत माता चौक और सर्कुलर रोड चौक पर अटल जी चौक का बोर्ड लगा दिया गया है।
विपक्ष के विरोध पर उतरने से नगर निगम के अधिकारी बोर्ड लगाने के पीछे कानूनी आधार तलाशने में जुट गए हैं। सूत्रों के अनुसार म्युनिसिपल एक्ट की धाराओं को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

क्या कहता है कानून
चौराहों का नाम बदलने के प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी जरूरी है। स्वीकृति के बाद अधिसूचना जारी होती है। लोगों की राय भी ली जाती है। किसी चौक या सार्वजनिक स्थल का नाम केवल बोर्ड लगाने भर से नहीं बदलता, बल्कि पूरे डाक पते में नया नाम दर्ज किया जाता है। राजस्व रिकॉर्ड में इसकी एंट्री की जाती है।
विज्ञापन

चौकों के नाम बदलने की अधिसूचना अभी तक जारी नहीं हो पाई है। कानूनी आधार जांचने के बाद ही अधिसूचना को जारी किया जा सकता है। इस दिशा में निगम प्रशासन गंभीरता से प्रक्रिया चला रहा है।
-अवनी लवासा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें