सांबा। सिडको प्रथम पेज में निजी कारखाना की ओर से वीरवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। कारखाना प्रबंधन की तरफ से स्थानीय परिसर के वातावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण अभियान के तहत कारखाना परिसर और बाहर विभिन्न प्रजातियों के करीब 50 पौधे लगाए गए। रक्तदान शिविर भी कारखाना प्रबंधन की तरफ से आयोजित किया गया। इस मौके पर कारखाना प्रबंधन के 62 कर्मियों ने रक्तदान किया। शिविर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी व मेडिकल कॉलेज जम्मू के सहयोग से आयोजित किया गया। इस मौके पर कारखाना प्रबंधन के संजय गौतम, नरेंद्र भट, विरेंद्र संब्याल व अनुज गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद थे।
------------------
465 को लगाई गई वैक्सीन
अरनिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिश्नाह बीएमओ डॉक्टर राकेश मगोत्रा की देखरेख में सीमा प्रहरियों सहित कुल 465 को वैक्सीन लगाई गई। इसमें सीएमओ जम्मू व उप जिला अस्पताल बिश्नाह की चिकित्सा टीम शामिल रही। टीम के अनुसार तीन वैक्सीन केंद्रों में अर्द्ध सुरक्षा बलों के जवानों व पंचों सरपंचों सहित कुल 465 को वैक्सीन लगाई गई है। इस मौके पर सीएमओ जम्मू डॉक्टर जेपी सिंह, उप सीएमओ जम्मू डॉक्टर सुमन गुप्ता, जम्मू से डॉक्टर रेणु शर्मा व अरनिया चिकित्सा जोन अधिकारी डॉक्टर सुमीर खजूरिया, डॉक्टर रोहित व डॉक्टर प्रेमपाल टीम में सहयोगी रहे। संवाद