सुंदरबनी। सद्गुरु बाबा कांशी गिरि (बाणगंग वाले) चैरिटेबल ट्रस्ट बनपुरी-सुंदरबनी ने त्रिमूर्ति बलिदान दिवस के पर गुरु गद्दी परिसर में एक रक्तदान शिविर लगाया।
यह शिविर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया था। इसमें 100 लोगाें ने रक्तदान किया। शिविर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने भी सहयोग प्रदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन गुरु गोसाई बृज भूषण महाराज ने किया। विशेष अतिथि जिला आयुक्त अभिषेक शर्मा ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया और ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की। सदगुरु बाबा कांशी गिरि जी (बाणगंग वाले) चैरिटेबल ट्रस्ट बनपुरी-सुन्दरबनी के अध्यक्ष गुरु गोसाईं बृज भूषण ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया।