फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछडे़ ग्रामीण क्षेत्रों को विकास में मिले प्राथमिकता

विज्ञापन
ब्लॉक दिवस पर जिजबगली में पहुंचे ड़ीसी तथा अन्य अधिकारी। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। ब्लॉक दिवस का आयोजन जिले के जिजबगली में किया गया। इसमें ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को जिला अधिकारी समक्ष रखा। ग्रामीणों ने बताया कि विकास के कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि कई स्थानों पर सड़क की सुविधा नहीं है। पेयजल के लिए लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों पर जाना पड़ता है। बिजली की भी काफी समस्या है। स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर व अन्य कर्मचारियों की कमी होने के कारण ग्रामीणों को किसी छोटी से बीमारी के लिए भी शहर का रुख करना पड़ता है। कई सरकारी स्कूलों की इमारतों का जीर्णोद्घार किए जाने की जरूरत है। ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण विकास कार्य रुके पड़े हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।
ब्लॉक दिवस में उपायुक्त चरणदीप सिंह ने ग्रामीणों को कहा कि उन की समस्याओं की तरफ ध्यान दिया जाएगा। संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांग कर समस्या हल करने की कोशिश होगी। इस दौरान ग्रामीणों को सरकारी स्कीमों के बारे में बताया गया उनका लाभ उठाने को कहा। किसी प्रकार की शिकायत होने पर सीधा उच्चाधिकारी से मिलने को कहा। डीडीसी सदस्य अब्दुल रशीद, जिला पंचायत अधिकारी राजिंदर सिंह, एसीडी अनिरूद्घ राय मौजूद रहे।

ब्लॉक दिवस पर मौके पर आए हुए ग्रामीण।- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें