घगवाल। राजपुरा तहसील के चक दुल्मा पंचायत में प्रशासन की ओर से ब्लॉक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पशुपालकों ने लंपी बीमारी से बनी परेशानी को भी रखा। पशुपालकों ने बताया कि लंपी की दवा न मिलने से पशुपालक परेशान हैं।
एसडीएम घगवाल रामकेश शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद उचित कदम उठाने के निर्देश जारी किए। कुछ समस्याओं का तत्काल निस्तारण भी कराया। लंपी संक्रमण को लेकर लोगों में भारी रोष देखा गया। एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों को कहा कि पशु पालकों को उपचार के बारे में जागरूक करें। पशुपालन विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल देव ने कहा कि दो-तीन दिनों में विभाग के पास दवाइयां आ रही हैं।