सांबा। जिला में लंपी संक्रमण से पशुओं के बचाव के लिए बुधवार से टीकाकरण शुरू कर दिया गया। इसकी शुरूआत पहाड़ी क्षेत्र मानसर के वार्ड एक से हुई। यहां पशुपालन विभाग के कर्मी सुबह के समय ही पहुंच गए थे। भारी बारिश के चलते टीकाकरण में थोड़ी परेशानी आई, लेकिन विभाग के कर्मी अपने काम में डटे रहे। इस दौरान 23 पशुओं को टीका लगाया गया।
पशुपालन विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल देव ने कहा कि मानसर क्षेत्र में सिंगल यूज सिरिंज (डिस्पोजेबल) से टीका लगाया। इसके अलावा संक्रमित जानवरों को सहायक उपचार दिया जा रहा है।