घगवाल। जतवाल में शराब का ठेका खोले जाने पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि पहले से ही उनके बच्चे बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। ऊपर से प्रशासन उनके बच्चों को नशेड़ी बनाने की कोशिश में है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जतवाल में शराब का ठेका खोलने का प्रयास किया तो महिलाएं बच्चों को साथ लेकर सड़कों पर आ जाएंगी। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम रमकेश शर्मा ने उन्हें समझाया, जिस पर महिलाएं व ग्रामीण शांत हुए। संवाद