फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीसी के सामने रखी खराब सड़कों जेजेएम के अधूरे कामों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- दियोन में ब्लॉक दिवस पर लोगों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी को उजागर किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। दियोन गांव में बुधवार को ब्लॉक दिवस कार्यक्रम हुआ। ग्रामीणों ने डीसी आयुषी सूदन और अन्य अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र में खराब सड़कों और जल जीवन मिशन (जेजेएम) के अधूरे कामों का मुद्दा रखा।
पूर्व सरपंच रशीद मोहम्मद ने बताया कि इन अधूरे कार्यों से लोगों को पानी की किल्लत हो रही है। वन विभाग के कारण सड़कों के निर्माण कार्य में आ रही रुकावटों पर भी चर्चा की। स्थानीय निवासी गिरधारी लाल, हेम राज शर्मा ने बताया कि ब्लॉक के कई कार्यालय क्षेत्र से बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास किराए के भवनों में चल रहे हैं। पूर्व डीसी मुबारक सिंह ने इन कार्यालयों को पुरमंडल में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने मांग की कि सभी कार्यालयों को शीघ्र पुरमंडल में स्थानांतरित किया जाए। आशुतोष ने क्षेत्र में चेक डैम बनाने की मांग रखते हुए बताया कि इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। सागर सिंह ने सड़कों के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की जांच की मांग की।
विज्ञापन


बंद किए स्कूलों को दोबारा खोलने की मांग

अंकुश कुमार ने शिक्षा से जुड़ी समस्या उठाते हुए बताया कि कुछ वर्ष पहले बंद किए गए स्कूलों के कारण बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। उन्होंने बंद किए गए स्कूलों को पुनः खोलने की मांग की। स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरमंडल में एंबुलेंस सुविधा की मांग भी रखी। गोविंद राम शर्मा ने बिजली के खंभों की खराब स्थिति का मुद्दा उठाते हुए बताया कि पुल के पास लगे लोहे के पोल से शॉर्ट सर्किट का खतरा रहता है जिसे सीमेंट के पोल से बदला जाना चाहिए। लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्षों से लंबित मामलों को जल्द निपटाने और पात्र लोगों को आवास उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

-
डीसी ने दिया समाधान का भरोसा, अधूरे
कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश
डीसी आयुषी सूदन ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत आंशिक रूप से अधूरे प्रोजेक्ट को शीघ्र पूरा किया जाए। कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही सभी सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार बाड़ी ब्राह्मणा पुनिका, बीडीओ पुरमंडल आकांक्षा गुप्ता, एसएचओ मनोहर लाल, नायब तहसीलदार सुषमा वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें