फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कागजों में पूरी, जमीन पर योजनाएं अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बडुई में ब्लाॅक दिवस पर पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लगाए आरोप
विज्ञापन

- गली-नाली, बिजली-पानी और सड़कों से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से रखीं
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। ब्लॉक मैरा मैंदरियां की पंचायत बडुई में बुधवार को ब्लॉक दिवस पर लोगों को समस्याएं सीधे प्रशासन के सामने रखने का मंच मिला। सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ जुटना शुरू हो गई और कार्यक्रम जन आक्रोश व जनसंवाद का रूप लेता गया। कई पंचायतों के पूर्व जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि योजनाएं कागजों में पूरी दिखती हैं लेकिन जमीनी स्तर पर काम नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने गली-नाली, बिजली-पानी और सड़कों से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से रखीं।
किसी कारणवश डीसी कार्यक्रम की अध्यक्षता नहीं कर सके। एसडीएम मुख्तार अहमद ने चीफ प्लानिंग ऑफिसर जम्मू अजय पाल सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर मुख्तियार अहमद व अन्य अफसरों के साथ जनसमस्याएं सुनीं। डीडीसी सदस्य पंडित सुरेश शर्मा कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए। घराटल के गुलशन शर्मा ने लोक निर्माण विभाग पर सवाल उठाए कि मैरा मैंदरियां तक पैचवर्क हुआ लेकिन घराटल, कठार और क्यूर पंचायतों को नजरअंदाज किया गया। भारी बारिश और बाढ़ के बाद सड़कों को हुए नुकसान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी नुकसान का जायजा लेने तो आए लेकिन अभी भी कई जगह सड़कें टूटी हैं। मलबा (पस्सियां) गिरा हुआ है। इससे आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त जोनल शिक्षा अधिकारी सूरज ने जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाओं का मुद्दा उठाया। उनका कहना था है कि कई प्रोजेक्ट 80–90% पूरे हैं लेकिन ठेकेदारों को भुगतान न होने से काम अटका है। जब घरों तक पानी नहीं पहुंचा तो योजना का लाभ क्या? उन्होंने लंबित भुगतान जारी कर शेष काम पूरा कराने की मांग की।
-
आंगन से पशु खोलकर ले जा रहे
शातिर, पुलिस की कार्रवाई ढीली
कार्यक्रम का माहौल तब गंभीर हो गया जब बडुई के युवा अक्षय मगोत्रा ने क्षेत्र में बढ़ रही पशु तस्करी और पशु चोरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि हाल के महीनों में कई मामलों में चोर रात को घरों के आंगन में बंधे पशु खोलकर ले गए हैं लेकिन पुलिस की कार्रवाई ढीली है। अगर पुलिस ने सख्ती नहीं की तो माहौल बिगड़ सकता है। अक्षय ने यह भी आरोप लगाया कि जब स्थानीय लोग खुद रोकने की कोशिश करते हैं तो कार्रवाई उन्हीं पर हो जाती है। अक्षय ने युवाओं की ओर से संगानी में खेल का मैदान बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन

-
शिकायतें काॅपी में नोट

कर ले गए अधिकारी
अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों को निपटाने के संबंधित विभागों को निर्देश दिए। अन्य शिकायतें काॅपी में नोट कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और विभागीय स्तर पर फॉलोअप किया जाएगा। ब्लॉक दिवस सिर्फ औपचारिक कार्यक्रम नहीं रहा बल्कि ग्रामीणों की आवाज और प्रशासनिक जवाबदेही का सीधा मंच बनकर उभरा, जहां विकास कार्यों के साथ-साथ कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे भी खुलकर सामने आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें