बिश्नाह। ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में बुधवार को ब्लॉक दिवस का कार्यक्रम डॉक्टर आंबेडकर जयंती के चलते रद्द हो गया। डीडीसी प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अब ब्लॉक दिवस का कार्यक्रम 21 अप्रैल को होगा। वहीं ब्लॉक दिवस का कार्यक्रम रद्द होने के चलते जिन लोगों को इस कार्यक्रम के रद्द होने की सूचना नहीं मिली थी वह कार्यालय से निराश होकर लौटे। क्योंकि लोगों को कोई भी यह बताने वाला नहीं था कि अगला कार्यक्रम अब कब होगा। संवाद